Hanuman Chalisa
✕

शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोले- ऑटो रिक्शा, मर्सिडीज कार से आगे निकल गया

Updated: बुधवार, 6 जुलाई 2022 (00:39 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी साधारण पृष्ठभूमि का अप्रत्यक्ष तौर पर संदर्भ देते हुए मंगलवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि ऑटो रिक्शा, मर्सिडीज कार से आगे निकल गया है। शिंदे पहले आजीविका चलाने के लिए ऑटो रिक्शा चलाते थे।
 
शिंदे ने मराठी में ट्वीट किया कि 'ऑटो रिक्शा, मर्सिडीज (कार) से आगे निकल गया... क्योंकि यह सरकार आम आदमी की है।' शिंदे ने कम से कम 40 विधायकों के साथ शिवसेना नेतृत्व से बगावत कर दी थी जिसकी वजह से पिछले हफ्ते ठाकरे नीत महाविकास अघाडी की सरकार गिर गई थी। उस दौरान शिवसेना नेताओं ने शिंदे पर तंज कसते हुए उन्हें 'ऑटो रिक्शा चालक' बताया था। शिंदे अपने शुरुआती दिनों में आजीविका के लिए ऑटो रिक्शा चलाते थे।
 
उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में विश्वासमत पर मतदान होने से पहले ही 29 जून को इस्तीफा दे दिया था। इसके अगले दिन शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ठाकरे स्वयं मर्सिडीज कार चलाकर राजभवन अपना इस्तीफा देने पहुंचे थे।
 
इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर 'मर्सिडीज बेबी' कहकर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि वे 'कारसेवकों' के संघर्ष की प्रशंसा नहीं करते जिन्होंने 1990 के दशक के शुरुआत में अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्रदर्शन किया था।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

अगला लेख