Hanuman Chalisa

अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें बढ़ीं, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2019 (22:42 IST)
मुंबई। सोशल मीडिया पर कथित सांप्रदायिक घृणा फैलाने वाले वीडियो अपलोड करने के मामले में यहां की एक अदालत ने अभिनेता एजाज खान को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 
खान को मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ भादंसं की धारा 153ए (धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने) के तहत मामला दर्ज किया था। अभिनेता ने 9 जुलाई को एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर 2 वीडियो अपलोड किए थे।
 
पहला वीडियो झारखंड में हुई कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डालने की घटना से संबंधित था। इसमें खान ने एक खास समुदाय के लोगों से कथित तौर पर एकजुट होने और बदला लेने को कहा था। दूसरे वीडियो में खान एक कथित भड़काऊ वीडियो को लेकर 5 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर पुलिस तंत्र का मजाक उड़ाते दिखे थे।
 
पुलिस ने खान को शुक्रवार को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें शनिवार तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। शनिवार को खान को पुन: मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिनेता के वकील ने कहा कि वे अब मजिस्ट्रेट के समक्ष जमानत याचिका दायर करेंगे। (भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख