dharma sangrah
✕

इस बार ईको फ्रेंडली ईद, बकरे की जगह कटेगा केक

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (15:13 IST)
नई दिल्ली। सुनने में अजूबा लगता है, लेकिन इस बार कुछ लोगों ने हर बार से अलग ईको फ्रेंडली ईद मनाने का फैसला किया है। इस दौरान बकरे के स्थान पर बकरे के फोटो वाला केक काटा जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार को पूरे देश में बकरीद मनाई जा रही है। कुर्बानी का त्योहार होने की वजह से मुस्लिम समाज के लोग बकरे की कुर्बानी देकर ईद मनाते हैं। वहीं इस बार यूपी की राजधानी लखनऊ के कुछ लोग इस मौके पर अनोखा काम करने जा रहे हैं।

इन लोगों ने ईको फ्रेंडली त्योहार मनाने के लिए बकरे की जगह बकरे की तस्वीर वाला केक काटने का फैसला किया है। लखनऊ के ही एक व्यक्ति ने बताया कि ईद पर किसी पशु की कुर्बानी जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि जानवर को काटने की बजाय केक काटकर ईद का त्योहार मनाएं।

इस मुद्दे पर ट्‍विटर पर भी काफी कमेंट हुए। एक व्यक्ति ने लिखा कि मुझे एक बात समझ नहीं आती कि सालभर करोड़ों-अरबों बकरा, मुर्गा, मछली खाने वालों की नानी बकरीद आने पर ही क्यों मरने लगती है। ये पेटा वाले सालभर कहां रहते हैं।

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि पानी मुक्त होली, पटाखा मुक्त दीवाली, दहीहांडी मुक्त जन्माष्टमी, दूध मुक्त शिवरात्रि, सेकुलरों ने हमें सिखाया। अब बारी है बकरा मुक्त बकरीद की। तो क्या सेकुलर गैंग बकरीबाजों को समझाएंगे?

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख