sundarkand
✕

साक्षी महाराज को चुनाव आयोग की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (20:00 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज को धर्म विशेष की तरफ इशारा करते हुए देश की बढ़ती जनसंख्या के संबंध में दिए गए उनके बयान पर फटकार लगाई है।
 
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से लोकसभा सदस्य साक्षी महाराज को चुनाव आयोग ने उनके इस बयान के लिए आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दस जनवरी को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा था लेकिन आयोग जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और उन्हें आज कड़ी चेतावनी दी।
 
आयोग ने कहा है कि दोबारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत आने और सही पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें चुनाव के दौरान उच्चतम न्यायालय तथा आयोग द्वारा निर्धारित आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए धर्म, जाति और समाज में खाई पैदा करने वाले बयान नहीं देने चाहिए।
 
मामले की सुनवाई करने वाले चुनाव आयोग के पैनल ने महाराज से कहा है कि वह प्रतिष्ठित सांसद तथा राजनेता हैं और उम्मीद की जाती है कि वह चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन करेंगे।
 
गौरतलब है कि महाराज ने मेरठ में बालाजी मंदिर में  छह जनवरी को एक कार्यक्रम में कहा था कि देश की आबादी बढ़ाने के लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं हैं बल्कि वे लोग हैं जिन्हें चार पत्नियां रखने और 40 बच्चे पैदा करने की इजाजत है। (वार्ता)
 
Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख