1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Earthquake in Kutch

गुजरात के कच्छ में हिली धरती, 4.0 तीव्रता के झटके

Earthquake in Gujarat
गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। कई इलाकों में इसका असर देखने को मिला है।

मीडिया खबरों के मुताबिक भूकंप का केंद्र भचाऊ से 21 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में था। पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर, पंजाब सहित चंड़ीगढ़ और जम्मू कश्मीर में भूकंप से धरती कांप उठी थी। भूकंप के ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Beating Retreat 2024 : बीटिंग रिट्रीट समारोह में बजेगी भारतीय धुन, झूमने को मजबूर हो जाएंगे दर्शक