Hanuman Chalisa
✕

मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या करने के मामले में नॉर्थ श्रीनगर के एसपी को हटाया

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (10:45 IST)
file photo
कश्मीर के श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में गुरुवार को शबे कद्र के मौके पर तैनात डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीनगर उत्तरी क्षेत्र के एसपी सजाद खालिक भट्ट को हटा दिया गया है।
 
दरअसल, शहीद अयूब पंडित जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा में लगे थे ताकि नमाज पढ़ने आए लोगों को दिक्कत न हो, लेकिन यहां पर मौजूद कुछ लोगों की भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नौहट्टा में रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ लोगों ने जामा मस्जिद के नजदीक एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में देखा। वह मस्जिद से बाहर आ रहे लोगों की कथित तौर पर तस्वीरें ले रहा था। उन्होंने बताया कि लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने अपनी पिस्तौल से कथित तौर पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
 
इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पत्थरों से खूब पीटा और और उसे अधमरी हालात में करीब के एक थाने में फेंक दिया। इसके बाद जब जांच की गई तो पता चला की यह डीएसपी रैंक के अधिकारी मोहम्मद अयूब पंडित हैं। अयूब पंडित उस वक्त इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे। इलाके में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए अयूब की वहां तैनाती की गई थी।
 
पहचान होने से पहले लोगों का दावा था कि ये शख्स किसी खुफिया एजेंसी का एजेंट था। कोई घटना न हो इसके लिए लोगों ने इसे पकड़ लिया। मामला तब बिगड़ गया जब अयूब पंडित ने अपनी पिस्टल निकाल कर हवा में फायरिंग कर दी और तीन लोग जख्मी हो गए। इसके बाद भीड़ ने पकड़कर उन्हें पीट दिया और उनकी मौत हो गई।
 
घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। इतना ही नहीं मीडियकर्मियों को भी यहां से हटा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की जल्द ही पहचान करके उन्हें सजा दी जाएगी।
 
डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित को श्रद्धांजलि देने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी पहुंची और उन्होंने कहा, ‘जो लोगों को हिफाजत के लिए फर्ज निभा रहा है उसे मार देने से शर्मनाक वाकया कुछ हो ही नहीं सकता।’
 
प्रदेश के एसपी वैद्य ने हत्या को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी को मस्जिद के पास इसलिए तैनात किया गया था ताकि वह असामाजिक तत्वों को माहौल खराब न करने दें और लोग शांतिपूर्वक नमाज पढ़ सकें। लेकिन वह जिनकी सुरक्षा के लिए तैनात थे, उनमें से कुछ ने उनकी जान ले ली। यह अत्यंत दुखद है।
 
डीजीपी का कहना है कि इसमें निश्चित तौर पर हुर्रियत नेता मीरवायज उमर फारूक के लोग शामिल रहे होंगे। आरोप लग रहा है कि मीरवाइज की भड़काऊ तकरीरों की वजह से कुछ समर्थक हिंसा पर उतारू थे और उसी गुट ने डीएसपी पर हमला कर दिया। हुर्रियत नेता मीरवाइज देश विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं।
 
डीएसपी की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस गुस्से में है। हत्या के दो आरोपियों को पकड़ भी लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन जिस पहली बार हुआ जम्मू और कश्मीर में एक पुलिसवाले की लोगों ने ही हत्या कर दी वो दिखाता है कि हालात किस हद तक बिगड़े हैं।
Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख