ramcharitmanas
✕

नशे में टुन्न सिपाही ने लगाए नर्तकी के साथ ठुमके... (वीडियो)

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (19:09 IST)
यूं तो उत्तर प्रदेश की खबरें सुर्खियों में बनी ही रहती हैं, लेकिन ताजा मामले में डायल 100 पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने नशे में धुत होकर एक नर्तकी के साथ जमकर ठुमके लगाए। 
 
मामला बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके का है, जहां डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर नाचने वाली बालाओं के साथ ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। जिस समय यह पुलिसकर्मी ठुमके लगा रहा था उसने वर्दी भी पहन रखी थी। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के कसेहरी बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति के घर में आयोजित जन्मदिन पार्टी में आने वाले मेहमानों का दिल बहलाने के लिए नाच-गाने की व्यवस्था भी की गई थी। इसी पार्टी में डायल 100 गाड़ी पर तैनात सिपाही कृष्णचंद्र सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। 
नशे में टुन्न होकर पहुंचे सिपाही ने पुलिस से ही जुड़े गाने 'दरोगा जी चोरी हो गई...' पर नाच रही नर्तकी के साथ जमकर ठुमके लगाए। सिपाही की इस करतूत से खाकी की मर्यादा तो तार-तार हुई, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पूरा मनोरंजन किया और सिपाही के ठुमके पर पैसे भी लुटाए। 
 
किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिपाही की इस हरकत को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब मामला एसपी की जानकारी में आया तो उन्होंने तत्काल सिपाही को सस्पेंड कर दिया। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए ₹18,690 करोड़! 9.34 करोड़ अन्नदाताओं को मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार चलाएगी 12 दिन तक अतिरिक्त रोडवेज बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

अगला लेख