kalsarpa dosh calculator
✕

Kota: अस्पताल में शराब के नशे में नाच रहे थे, 2 सरकारी कर्मचारी निलंबित

Updated: बुधवार, 28 जून 2023 (12:15 IST)
कोटा। राजस्थान के एक अस्पताल में एक सरकारी कर्मचारी के नशे में नाचने और एक अन्य द्वारा उसे नाचते हुए देखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शराब की खूबियां बताने वाले एक हिन्दी गाना बजाने वाले एक अनुबंधित कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी इसी गाने पर नाच रहा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लाइनमैन रामअवतार वर्मा को बरां जिला अस्पताल के परिसर में 'महंगाई राहत शिविर' में तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्मा सोमवार को नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा और उसने अनुबंधित कर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर विशाल वैष्णव को शराब से जुड़ा कोई गाना बजाने को कहा। उन्होंने बताया कि जब वर्मा नाच रहा था, तब शिविर प्रभारी रामदयाल मेघवाल मूकदर्शक बने रहे।
 
अधिकारियों के अनुसार मेघवाल को वर्मा को नहीं रोकने को लेकर निलंबित किया गया है। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। बरां के एसडीएम सत्यनारायण आमेटा ने बताया कि लाइनमैन और शिविर प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है जबकि अनुबंधित कर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच के लिए संयुक्त समिति बनाई गई है जिसे 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख