sawan somwar

सूखे से फसल बर्बाद होने के सदमे में किसान की मौत

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (12:01 IST)
महोबा। उत्तरप्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में वर्षा के अभाव में समय से पहले फसल सूखने से आहत एक किसान की सदमा लगने से मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया है।
 
पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने सोमवार को यहां बताया कि भंडरा गांव में किसान दिल्लीपत अहिरवार ने अपने खेत में 4 बीघा में उर्द और मूंग की फसल बोई थी। बीज खराब होने के कारण उर्द की फलियों में तो दाने ही नहीं आए जबकि वर्षा न होने के कारण सिंचाई के अभाव में मूंग की फसल समय से पहले ही सूख गई। किसान दिल्लीपत सोमवार तड़के जब खेत पर गया तो फसल की इस दुर्दशा को देख वो इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और एकाएक गिर पड़ा। 
 
उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह पहले से ही कर्ज अदायगी को लेकर परेशान था और फसल बेकार होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। 
 
उसने वर्ष 2005 में किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण भी लिया था लेकिन आर्थिक हालत नहीं सुधरने के कारण वह बैंक का पैसा भी जमा नहीं करा सका। ऋण बढ़कर 3 गुना हो गया था। उसे खेत नीलाम होने की भी चिंता सता रही थी। 
 
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच इलाके के उपजिलाधिकारी जंग बहादुर ने कहा कि वर्षा न होने के कारण सर्कल में किसानों की फसलें खराब होने की जानकारी मिली है। इसका सर्वे कराया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सागर में जहरीली शराब से अब तक 22 की मौत, 100 से अधिक की हालत गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Satya Niketan building collapse : दिल्ली में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 7 मौतें, हाईकोर्ट ने पूछा- किसकी थी जिम्मेदारी?

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

अगला लेख