manglik dosh calculator
✕

IIT छात्रों का कमाल, सिर्फ 18 मिनट में दुर्गम इलाके में ड्रोन से पहुंचाया ब्‍लड सैंपल

Updated: शनिवार, 8 जून 2019 (13:46 IST)
आईआईटी कानपुर के छात्रों ने उत्तराखंड के टिहरी जिले के एक दुर्गम इलाके तक मानव रहित विमान (ड्रोन) के जरिए खून के नमूने को सफलतापूर्वक पहुंचाकर एक नया कारनामा कर दिखाया। इस अनूठे प्रयोग में ड्रोन ने 32 किलोमीटर की दूरी महज 18 मिनट में जिला अस्पताल पहुंचकर पूरी कर ली। इस सफलता से ग्रामीण इलाकों में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की उपलब्‍धता में क्रांति आ सकती है
 
खबरों के मुताबिक, खून के ये नमूने एक दुर्गम इलाके के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (पीएचसी) से टिहरी के बुराड़ी जिला अस्‍पताल तक पहुंचाने थे। सीडी स्पेस कंपनी ने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत गुरुवार को ड्रोन से ब्लड सैंपल भेजने का डेमो दिखाया गया।
 
सीडी स्‍पेस रोबॉटिक्‍स लिमिटेड नाम की फर्म ने इस ड्रोन को बनाया है। निखिल उपाध्याय इस फर्म के मालिक हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है। इस टीम में सीडी स्पेस रोबोटिक्स कंपनी के लीडर निखिल उपाध्याय, कृष्णराज सिंह गौड़, पीयूष नेगी और सर्वेश सोनकर शामिल थे। 
 
जिला अस्‍पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एसएस पांगती के मुताबिक, यह प्रयोग टिहरी गढ़वाल में चल रहे टेली-मेडिसिन प्रोजेक्‍ट का एक हिस्‍सा था। ब्लड सैंपल को खराब होने से बचाने के लिए ड्रोन में एक कूलिंग किट भी रखी गई।
 
ये ड्रोन 500 ग्राम तक वजन ले जा सकते हैं और एक बार में चार्ज करने पर 50 किलोमीटर तक का सफर तय सकते हैं। इसे कहीं भी आसानी से टेक ऑफ और लैंड कराया जा सकता है। इसको संचालित करने के लिए 2 लोगों की जरूरत पड़ती है। एक ड्रोन को बनाने में 10 से 12 लाख रुपए लागत आती है।
सांकेतिक फोटो

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख