Daily Horoscope
✕

अब खुले में शौच करने वालों को पकड़ेगा ड्रोन

Updated: रविवार, 14 अगस्त 2016 (11:20 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच करने वाले लोगों की निगरानी अब ड्रोन कैमरे द्वारा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरुण कुमार ने रविवार को यहां बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए खुले में शौच करने वालों को ड्रोन कैमरा चिन्हित करेगा।
 
उनके नेतृत्व में एक टीम ने ड्रोन कैमरे के जरिए ग्रामीण इलाकों में निगरानी किए जाने का ट्रॉयल किया। ट्रॉयल के लिए टीम सबसे पहले कल्याणपुर ब्लॉक के ख्योरा कटरी गांव पहुंची और ड्रोन कैमरे से खुले में शौच करने वालों को पकड़ने के लिए इस योजना को अमलीजामा दिया गया। इस दौरान किसी को भी खुले में शौच करते नहीं पाया गया। 
 
कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जागरूकता अभियान को गंभीरता से लेने पर ग्रामीणों की सराहना की। उन्होंने ट्रॉयल को सफल बताया और कहा ज्यादातर लोग सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान से अपने घर में ही शौच बनवाकर खुले में शौच जाने से बच रहे है। ट्रॉयल के दौरान यहां कोई भी खुले में शौच करते नहीं पाया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा एवं अभियान को गंभीरता से न लेकर कोई भी व्यक्ति खुले में शौच करता पाया गया तो शुरुआत में उस गांव के प्रधान द्वारा उस व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा और सफाई में आने वाला खर्च भी उसी से वसूला जाएगा। (वार्ता) 
 
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख