Hanuman Chalisa
✕

कौन हैं दोपदी सिंघार? फेसबुक पर हिट

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2016 (19:50 IST)
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है, लेकिन यहां कभी कभी वे लोग भी चर्चा में आ जाते हैं, जिनके अस्तित्व पर भी सवाल है। ऐसा ही कुछ दोपदी सिंघार नामक फेसबुक अकाउंट के साथ हो रहा है। 
दोपदी सिंघार नाम से एक फेसबुक पेज है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये एक आदिवासी कवयित्री हैं। इनकी कविताएं फेसबुक पर बहुत हिट हो रही हैं और साहित्य जगत के कुछ जाने माने नाम इस पेज से जुड़े हैं। 
 
दोपदी सिंघार के पेज पर कई कविताएं हैं जो शेयर की जा रही हैं, पसंद की जा रही हैं, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई कि वास्तव में इस नाम की कोई कवयित्री हैं भी कि नही?  फेसबुक पेज पर उनके बारे में परिचय लिखा है ''कवि हूं, आदिवासी हूं, संघर्षों भरी अपनी कथा है." प्राइवेट स्कूल में टीचर। आलीराजपुर में स्कूल और बस्तर विश्वविद्यालय में पढ़ाई हुई है। 
 
फेसबुक पर दोपदी सिंघार की कविताएं पसंद करने वाले जाने माने लोग भी मानते हैं कि उन्होंने दोपदी सिंघार का नाम कभी नहीं सुना और न ही उनकी कोई किताब आज तक देखी। हालांकि वे दोपदी सिंघार नाम से प्रकाशित कविताओं की तारीफ कर रहे हैं।  सोशल मीडिया भी अजीब प्लेटफॉर्म है। यहां बिना किसी तस्दीक के वह भी रातोंरात चर्चा पा सकता है, जिसके होने पर भी बहुत बड़ा सवाल हो। 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

अगला लेख