biodatamaker

सुब्रमण्यम स्वामी बोले, खराब हालत में है अर्थव्यवस्था, JNU को 2 साल के लिए बंद करें

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2020 (10:52 IST)
अहमदाबाद। भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब स्थिति में है और निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए कर आतंकवाद पर लगाम लगाई जानी चाहिए। 
 
स्वामी ने यह भी कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर में पुलिसकर्मी होने चाहिए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को 2 वर्ष के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए, जो हिंसा की हाल की घटना को लेकर खबरों में है।
 
स्वामी ने यहां कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। सब कुछ नीचे की ओर जा रहा है। यदि ऐसा ही जारी रहा तो बैंकों का कामकाज बंद हो जाएगा, एनबीएफसी बंद हो जाएगा और इसके काफी खराब परिणाम होंगे। स्वामी यहां एक कार्यक्रम के इतर बोल रहे थे। 
 
उन्होंने कहा कि जो उपाय किए जा सकते हैं, उनमें पहले आयकर को समाप्त करने की जरूरत है। हमारे देश में कर आतंकवाद पर लगाम लगाने की जरूरत है ताकि लोग निवेश शुरू करें और 'टैक्समैन' से डरें नहीं। वर्तमान में हम जिस समस्या का सामना कर रहे हैं, वह है मांग की कमी। हमारे पास अच्छी आपूर्ति है, इसलिए सरकार को नोट छापने और इसे लोगों के हाथों में देने की जरूरत है जिससे कि मांग बढ़े।
ALSO READ: फिर बोले सुब्रमण्यम स्वामी, सरकार बंद कर दे JNU
दिल्ली स्थित जेएनयू में हाल ही में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर स्वामी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय परिसर में अमेरिका की तरह पुलिस की उपस्थिति होनी चाहिए। जेएनयू जैसे विश्वविद्यालयों में केवल पुलिस ही नहीं बल्कि सीआरपीएफ और बीएसएफ भी होनी चाहिए।
 
विवादास्पद बयान देने के लिए जाने जाने वाले स्वामी ने कहा कि जेएनयू को 2 वर्ष के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए और उसके अच्छे छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे अन्य विश्वविद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख