suvichar

गोरखपुर में बच्चों की मौत, डॉ. कफील गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (11:13 IST)
लखनऊ। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौतों के सिलसिले में शनिवार को एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि डॉ. कफील की गिरफ्तारी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गोरखपुर से की है। 
 
कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इन्सेफेलाइटिस वार्ड के प्रभारी रहे डॉ. कफील को एसटीएफ ने तड़के उस समय गिरफ्तार किया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। गोरखपुर की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को ही उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी किया था। 
 
इससे पहले एसटीएफ ने मेडिकल कॉलेज के निलंबित प्रिंसीपल डॉ. राजीव कुमार मिश्रा और उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला को एसटीएफ ने कानपुर से गिरफ्तार किया था। एसटीएफ की नजर अब मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली फर्म के मालिक पर है। एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है।
 
गौरतलब है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में बच्चों की हुईं मौतों को लेकर देश और प्रदेश में काफी हो-हल्ला मचा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने बच्चों की मौतों के दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शने की बार-बार चेतावनी दी थी। हालांकि ऑक्सीजन की आपूर्ति में आई बाधा को लेकर सरकार और अधिकारियों के परस्पर विरोधी बयान आए थे। 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दावे के साथ पत्रकारों से कहा था कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, लेकिन डॉ. मिश्रा और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की जारी प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा गया था कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से यह लोमहर्षक घटना हुई। 
 
इस सिलसिले में चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में पिछले दिनों 9 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई थी। बाद में यह एफआईआर गोरखपुर ट्रांसफर हो गई थी। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए सीएम धामी, कलाकारों की जमकर की तारीफ

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 7 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

अगला लेख