ramcharitmanas

जिम्मी सेंटर पर वैज्ञानिक अध्ययन करने पहुंची उज्जैन की छात्राएं

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (11:33 IST)
सरकारी पीजी कॉलेज उज्जैन से बीएससी की छात्राओं व उनके साथ आए स्टाफ ने वहां की प्रोफेसर डॉ एम.एस. लीना लखानी के नेतृत्व में जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर आकर सतत विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) को देखा, अनुभव किया और समझा। कॉलेज से आए कुल 56 लोगों का समूह सेंटर के प्रशिक्षक एक आदिवासी जोड़े श्रीमती नंदा चौहान और श्री राजेंद्र चौहान के साथ जिम्मी मगिलिगन सेंटर परिसर में सोलर व पवन संचालित बिजली बनती, एक सोलर किचन में एक क्षण में जलता कागज देखा और 13 प्रकार के सोलर कुकरों की जानकारी ली। इसके अलावा सोलर ऊर्जा से खौलता हुआ पानी, सोलर लालटेन, सोलर फोन चार्जर, सोलर से बजते रेडियो के बीच सभी का अक्षय ऊर्जा से एक अद्भुत साक्षात्कार था।
 
इसके बाद उन्होंने पहली बार मात्र एक एकड़ में बने रासायनिक मुक्त दैनिक खेत में जाकर देखा कि जनक पलटा मगिलिगन कैसे अपने दैनिक जरूरतों के लिए जैविविधता पर निर्भर हैं। वे खेत में दाल, हरी सब्जियां, मसाले, अनाज आदि का उत्पादन कर उनका उपयोग करते हैं। 

इसके अलावा बाथ-जेल व शैंपू के लिए एलोवेरा, वज्रांति, नीम, अरीठा, किडनीस्टोन के इलाज के लिए पौधे, हीलिंग फ्रैक्चर, मिंट, तुलसी, अंबाडी, आमला, अजवाइन आदि का उत्पादन भी इस परिसर में होता है। डॉ. जनक पलटा सोलर कुकर व सोलर ड्रायर से सब्जियां और फलों को प्रोसेस कर घर में पकवान, पीनट बटर, जाम, अचार, शरबत, पुअडिया से कॉफी बनाकर खाती व सभी को खिलाती हैं। छात्राओं और स्टाफ ने उनका अपनी गाय गौरी व उसके लिए बेहद लगाव भी देखा व जाना की दूध, घी, माखन, छाछ के साथ गोमूत्र व गोबर भी सोना उगलता है। 
 
इसके बाद सेंटर की निदेशिका डॉ श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन ने अपने जीवन के पिछले 32 साल में अपने पति के साथ सस्टेनेबल डेवलपमेंट व आत्मनिर्भरता पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि व दोनों न कॉलेज पढ़ने गए न यूनिवर्सिटी, लेकिन आदिवासी ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी जरूतों को जान व  समझ कर पर्यावरण प्रेम व संवेदना सीखी, ज्ञान विज्ञान भी सीखा। हम सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा और प्रशिक्षण दे रहे छात्रों और स्टाफ ने जीवनकाल में हुए इस खूबसूरत अनुभव की सराहना की।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख