dharma sangrah

जिमी मगिलिगन सेंटर पर सामूहिक वृक्षारोपण कर मनाया रक्षाबंधन

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (18:04 IST)
7 अगस्त सोमवार को इंदौर के कई लोग सनावदिया गांव स्थित जिमी मगिलिगन सेंटर पर एकत्रित हुए और सभी ने मिल जुलकर पौधारोपण कर डॉ जनक पलटा के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। 
 
इनमें सनावदिया गांव के सरपंच भारत पटेल, स्कूल के प्रधानाचार्य मानसिंह पटेल के साथ-साथ स्थानीय युवा और इंदौर के कुछ जाने माने लोग मौजूद थे, सभी ने समूह में आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण किया।   

जिमी मगिलिगन सेंटर पर पहली बार जनक पलटा और उनके राखी भाई राजेन्द्र ओचानी द्वारा नींबू का बीजारोपण किया गया था और दोनों भाई बहनों द्वारा फलों के वृक्ष लगाने का की यह परंपरा पिछले 31 वर्षों से चली आ रही है। 
 
अपने इन राखी भाई से जनक जी की मुलाकात ट्रेन में हुई थी, और उसी ट्रेन में दोनों के इन खूबसूत भाई-बहन के रिश्ते की नींव पड़ी। जनक जी द्वारा राखी बांधने के बदले किसी उपहार के बजाए हर साल राखी पर साथ में पौधारोपण करने का वजन लिया था, तभी से अब तक यह कार्य लगातार जारी है।

सनावदिया गांव में जिमी मगिलिगन सेंटर पर इस प्रकार वृक्ष और पौधारोपण करने की परंपरा 2011 से शुरु हुई और हर साल काफी लोग इससे जुड़ते गए और अब तक इसके अंतर्गत सैकड़ों वृक्ष लग चुके हैं।जनक जी का मानना है कि वृक्षारोपण और प्र‍कृति का संरक्षण हमारी आत्मिक जिम्मेदारी है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख