dharma sangrah
✕

यूपी में आंबेडकर प्रतिमा का 'भगवाकरण'

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (13:39 IST)
लखनऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ की खबरों के बीच अब बदायूं जिले में आंबेडकर प्रतिमाओं का रंग ही बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने मूर्ति पर भगवा रंग चढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल की रात को किसी शरारती तत्व ने बाबा साहेब की मूर्ति के साथ ऐसी छेड़छाड़ की।


नीले कोट में नजर आने वाली बाबा साहब की प्रतिमा को किसी ने भगवा शेरवानी और सफेद पयजामा पहना दिया। यह मामला बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरैया गांव का है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इसी मूर्ति के साथ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद इलाके के लोगों ने रोष प्रकट किया था।

आनन-फानन में बाबा साहेब आंबेडकर की नई मूर्ति आगरा से मंगवाकर उसी जगह पर स्थापति की गई। 7 अप्रैल की रात किसी ने इस मूर्ति को भगवा रंग में रंग दिया। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि बाबा साहब की मूर्ति भगवा ही मंगाई गई थी।

क्षेत्र के कुछ लोगों ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने साफ तौर से कहा कि बीजेपी का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक भगवा रंग का सवाल है तो यह भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। बदायूं समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां से मुलायमसिंह यादव के भतीजे धर्मेन्द्र यादव सांसद हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख