kundali milan
✕

व्यक्ति की असली संपदा उसका स्वास्थ्य है : कमिश्नर डॉ. भार्गव

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (21:33 IST)
रीवा। 'व्यक्ति की असली संपदा उसका स्वास्थ्य है। स्वास्थ्य को बनाए रखने में डॉक्टरों की अहम भूमिका होती है। आप भविष्य के डॉक्टर हैं। इसलिए डॉक्टर होने के नाते अपने दायित्व का निर्वहन पूरी लगन, मेहनत और निष्ठा से करें। आप अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद डॉक्टर बनेंगे। जब कोई दु:ख, पीड़ा और परेशानी होती है तो लोग भगवान और डॉक्टर को याद करते हैं, इसलिए डॉक्टरों का फर्ज कि वे उनके प्रति सजग रहें। यह बात रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने कही। वे शासकीय श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
 
उन्होंने कहा कि MBBS के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। अपना कार्य पूरी लगन, मेहनत और निष्ठा से करें। उन्होंने कहा कि जिंदगी गुलाब की तरह है और गुलाब में लगे हुए कांटे कठिनाइयों के प्रतीक हैं। आप सब कठिनाइयों, समस्याओं और परेशानियों से घबराए बिना अपनी मंजिल को प्राप्त करने की कोशिश करें। कामयाबी के रास्ते में चुनौतियां एवं संघर्ष मौजूद रहता है। बहुत मेहनत के बाद जो कामयाबी हमें मिलती है उसका कोई मूल्य नहीं होता है।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि सफलता वही लोग प्राप्त करते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि धन के पीछे भागने से अच्छा है कि अपने जीवन को मूल्यवान बनाएं। अपने आचार-विचार और आहार-विहार को अच्छा रखें। एक आदर्श डॉक्टर बनने की कोशिश करें। मरीजों को कोई असुविधा न होने दें। आपने जो कल्पना की थी उसे अपने व्यक्तित्व में उतारने की कोशिश करें और समाज के लिए अमूल्य संपदा के रूप में अपना श्रेष्ठतम योगदान प्रदान करें।
 
उन्होंने कहा कि समुद्र के किनारे लंगर से बंधा हुआ जहाज अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है लेकिन इसमें उसकी सार्थकता नहीं है। सार्थकता इस बात में है कि हमेशा कर्म करो और आगे बढ़ो। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने विभिन्न उदाहरणों एवं प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने एवं सफलता प्राप्त करने की समझाइश दी। उन्होंने सांकेतिक रूप से एक छात्र एवं एक छात्रा को सफेद कोट पहनाया।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. पीसी द्विवेदी, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. एपीएस गहरवार, कोऑर्डिनेटर चिकित्सा शिक्षा डॉ. पीके लखटकिया, डॉ. पीजी खानवलकर सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख