Daily Horoscope
✕

सरकारी नौकरी का आकर्षण, 7 डॉक्टर बने प्यून

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (09:32 IST)
अहमदाबाद। इसे हम बेरोजगारी का अभिशाप या सरकारी नौकरी का आकर्षण ही कहेंगे कि प्यून जैसे पदों के लिए एमबीबीएस डॉक्टर भी आवेदन कर रहे हैं और प्यून बन रहे हैं।
 
समाचार है कि गुजरात हाईकोर्ट और अधीनस्थ अदालतों में 19 डॉक्टरों ने प्यून सहित वर्ग 4 की भर्ती के लिए अपना आवेदन किया है। इन्होंने परीक्षा पास भी कर ली है तथा इन्हें 30 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। 
ALSO READ: मोदी सरकार ने बदले नियम, अब नौकरी के 7 साल में मौत पर 10 साल तक बढ़ी हुई पेंशन
प्यून पदों के 1,149 पदों की तुलना में 1,59,278 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें अधिकतर ऊंची डिग्रीधारी व डॉक्टर तक शामिल हैं और इन्होंने वर्ग 4 प्यून की नौकरी स्वीकार कर ली। इनमें प्यून, पानी पिलाने वाले कर्मी और बेलिफ शामिल हैं।
 
नौकरी को लेकर अजीब तर्क : जज बनने के लिए एलएलएम की डिग्री की आवश्यकता होती है। जज बनने के योग्य डिग्रीधारक भी प्यून की परीक्षा में बैठे तथा चयन होने पर नौकरी ज्वॉइन करने की तैयारी इन्होंने कर ली। बातचीत में आवेदकों ने बताया कि इतनी पढ़ाई के बाद भी हमारे लायक योग्य नौकरी नहीं थी और फिर यह सरकारी नौकरी है और ट्रांसफरेबल भी नहीं है अत: हम प्यून बनने के लिए भी तैयार हैं।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Xiaomi HyperOS 4 Update : इन Xiaomi, Redmi और POCO फोन को मिलेगा अपडेट

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

अगला लेख