रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. DMRC appeals to wear modest dress in delhi metro
Written By
Last Updated : मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (07:58 IST)

बिकिनी पहन लड़की ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, DMRC की यात्रियों से अपील

बिकिनी पहन लड़की ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, DMRC की यात्रियों से अपील - DMRC appeals to wear modest dress in delhi metro
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बिकिनी पहनकर यात्रा कर रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर दिल्ली मेट्रो ने बयान जारी कर कहा कि DMRC अपने यात्रियों से सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद करती है जो समाज में स्वीकार्य हैं।

 
बयान में कहा गया है कि यात्रियों को ऐसे किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पहनावा नहीं पहनना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाएं आहत हों। डीएमआरसी का संचालन और रखरखाव अधिनियम में 'अभद्रता' को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध करता है।
 
उन्होंने कहा कि हम अपने सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि वे मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में यात्रा करते समय कृपया मर्यादा बनाए रखें। हालांकि, यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है और यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक जिम्मेदार तरीके से अपने आचरण को स्व-विनियमित करें।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला अन्य महिला यात्रियों के साथ ‘छोटे कपड़ों’ में मेट्रो कोच के अंदर बैठी हुई नजर आती है। बाद में महिला खड़ी होकर वहां से चली जाती है।
 
ये भी पढ़ें
Weather Update : दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ गिरा पानी, इन राज्यों में बारिश ने गिराया तापमान