biodatamaker
✕

UP में हिंदुओं के घरों पर बारावफात के झंडे लगाने के विरोध पर उपद्रव, 2 आरोपी गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (23:34 IST)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाने के गंगवल बाजार में बारावफात के मौके पर कथित तौर पर हिंदुओं के घरों एवं मंदिर के पास खंभे पर हरे झंडे लगाने को लेकर 2 समुदायों के बीच पैदा हुए विवाद के बाद पुलिस ने 2 दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार देर रात की है और गुरुवार को बारावफात का त्यौहार है। ग्रामीणों का आरोप है कि त्यौहार के दृष्टिगत अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने गांव में हरे रंग के झंडे लगाए। आरोप में कहा गया है कि इनमें से कुछ हिंदू घरों और एक मंदिर पर पर झंडे लगाए गए और लोगों ने जब विरोध किया तो दूसरे समुदाय के युवकों ने इकट्ठा होकर उपद्रव करना शुरू कर दिया।
 
इसमें कहा गया है कि उपद्रवियों ने गुड्डू जायसवाल नामक व्यक्ति के घर पर पथराव किया और विरोध करने वालों के साथ मारपीट एवं अभद्रता की। ग्रामीणों के अनुसार, अनुराग जायसवाल नामक व्यक्ति पथराव से घायल हुआ है। इस संबंध में थाना विशेश्वरगंज के उप निरीक्षक विकास वर्मा ने बुधवार को बताया, आगामी बारावफात त्यौहार के लिए 18 से 35 वर्ष उम्र के कुछ युवक बाजार में झंडे लगा रहे थे।
 
उन्होंने बताया, ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि झंडा मंदिर पर लगाया गया, जबकि मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि मंदिर के सामने लगे खंभे पर डोरी का एक सिरा था तथा दूसरा सिरा सड़क के उस पार एक व्यक्ति के मकान पर बंधा था। इस डोरी पर बारावफात पर्व का बैनर व झंडे टंगे थे।
 
पुलिस के अनुसार मंदिर के सामने लगे खंभे पर डोरी का एक सिरा था तथा दूसरा सिरा सड़क के उस पार एक व्यक्ति के मकान पर बंधा था। इस डोरी पर बारावफात पर्व का बैनर व झंडे टंगे थे, जिसे हटाने को लेकर विवाद हुआ और अनुराग से मारपीट हुई।
 
उप निरीक्षक ने बताया कि गंगवल बाजार निवासी गुड्डू जायसवाल की तहरीर पर 14 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विशेश्वरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर बड़कऊ और शाहरुख नाम के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि झंडे लगाने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने उपद्रव करते हुए विरोध करने वाले समुदाय के एक व्यक्ति के घर पर ईंटे-पत्थर फेंके, अभद्रता करते हुए उनसे मारपीट की। उप निरीक्षक विकास वर्मा ने बताया हालात पूरी तरह से नियंत्रण में तथा सामान्य हो चुके हैं।एहतियातन विशेश्वरगंज थाने की पुलिस गांव में गश्त कर रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख