Bhai Dooj
✕

यह कैसा इलाज! सूर्य ग्रहण के दौरान विकलांग बच्चों को गर्दन तक किया दफन...

Updated: गुरुवार, 26 दिसंबर 2019 (19:22 IST)
बेंगलुरु। गुरुवार को एक तरफ पूरा देश या यूं कहें कि पूरी दुनिया सूर्य ग्रहण के नजारे को देखने में मशगूल थी, वहीं कुछ लोग अपने विकलांग बच्चों को गर्दन तक मिट्‍टी में दफन कर उनके आसपास बैठे हुए थे।

यह वाकया कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के ताज सुल्तानपेट गांव का है, जहां 8 से 11 साल के 3 विकलांग बच्चों को गर्दन तक उन्हीं के परिजनों ने मिट्‍टी में दफन कर दिया था। इनमें एक लड़की एवं 2 लड़के हैं।

इस संबंध में परिजनों का मानना था कि ऐसा करने से बच्चों की विकलांगता और बीमारी खत्म हो जाएगी। अंधविश्वास की यह घटना पूरे देश में चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। हालांकि कुछ फोटो में बच्चे रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

कलबुर्गी तालुका की तहसीलदार मालेशा के मुताबिक बच्चों की हालत स्थिर है। इस बीच, प्रशासन यह भी विचार कर रहा है कि बच्चों को इलाज के नाम पर प्रताड़ना देने वाले परिजनों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है। 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख