ganesh chaturthi
✕

दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, कल अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (17:19 IST)
मुंबई। वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी।

दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार को उपनगरीय खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह गैर-कोविड अस्पताल है। पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा कि उनके कल यानी गुरुवार को घर लौटने की उम्मीद है। जांच से पता लगा था कि उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया था। डॉक्टरों ने उस तरल पदार्थ को निकाल दिया है।

फारूकी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद...मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ. जलील पारकर और डॉ. नितिन गोखले से बातचीत की। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें (दिलीप कुमार को) कल छुट्टी दे दी जाएगी।दिलीप कुमार का इलाज कर रहे पारकर ने मंगलवार को बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता को पिछले महीने नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में प्रदर्शित फिल्म 'किला' में नजर आए थे।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख