Hanuman Chalisa
✕

दिग्विजय सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज

Updated: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (00:04 IST)
हैदराबाद। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर पुलिस ने धार्मिक भावनायें आहत करने के आरोप में आज मामला दर्ज किया। मदरसा और आरएसएस संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पर उनके कथित पोस्ट को लेकर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ भादंसं की धारा 295 ए (जानबूझकर घृणास्पद कृत्य, धर्म या धार्मिक मत को आहत कर किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया।
सिंह ने 22 फरवरी को सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट डालकर मदरसा और आरएसएस द्वारा संचालित स्कूलों की तुलना करते हुए कहा कि दोनों ‘घृणा’ फैला रहे हैं। 
 
दबीरपुर थाने के निरीक्षक सी. वेंकन्ना नाईक ने कहा कि इस बारे में शिकायत मजलिस बचाओ तहरीक के नेता अमजद उल्ला खान ने दर्ज कराई है। अधिकारी ने कहा, ‘हमने भादंसं की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया है और इसकी जांच चल रही है।’(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख