Daily Horoscope
✕

धामी ने की योगी से मुलाकात, दोनों राज्यों की संपत्तियों के बंटवारे के मामले फिर आए चर्चा में

Updated: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (14:48 IST)
देहरादून। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भेंट से एक बार फिर दोनों राज्यों के बीच उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से लटके दोनों राज्यों के बीच संपत्तियों के बंटवारे के मामले अब एक और बार चर्चा में आ गए हैं।
 
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में इन मुद्दों पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच चर्चा हुई है। 2 राज्यों के बीच मुख्य रूप से जो मामले अब भी लंबित हैं, उनमें हरिद्वार, उधमसिंह नगर और चंपावत में 379 हैक्टेयर भूमि को उत्तराखंड को हस्तांतरित न हो सकना, हरिद्वार, उधमसिंह नगर व चंपावत में 351 आवासीय भवन यूपी से उत्तराखंड को अभी तक हस्तांतरित न हो सकना, कुंभ मेले की 687.575 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई विभाग उत्तराखंड को हस्तांतरित न किया जा सकना जैसे मामले भी हैं। इसके अलावा उत्तराखंड पर्यटन विभाग को पुरानी ऊपरी गंग नहर में वाटर स्पोर्ट्स की सशर्त मंजूरी भी यूपी से मिलनी शेष है।
 
उधमसिंहनगर के धौरा, बैगुल, नानकसागर जलाशय में पर्यटन व जलक्रीड़ा से पहले परीक्षण कराया जाना है। 
इसके अलावा केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार उत्तराखंड वन विकास निगम को यूपी वन निगम में संचित धनराशि 425.11 करोड़ में से 229.55 करोड़ की धनराशि उत्तराखंड को ट्रांसफर की जानी है। इसको लेकर भी यूपी ने चुप्पी साध रखी है। यूपीसीएल को बिजली बिलों का 60 करोड़ का बकाया भी यूपी को उत्तराखंड को देना है।
 
उत्तराखंड गठन के बाद से 50 करोड़ मोटर यान कर उत्तराखंड परिवहन निगम को दिया जाना था। इसमें से 36 करोड़ अब भी बकाया हैं। अजमेरी गेट स्थित अतिथिगृह नई दिल्ली, यूपी परिवहन के लखनऊ स्थित मुख्यालय, कार सेक्शन और कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला व ट्रेनिंग सेंटर के विभाजन का निर्णय होना है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

अगला लेख