suvichar

मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने किए 'पहले हस्ताक्षर'

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (14:15 IST)
मुंबई। दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री बने देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से जुड़े एक चेक पर हस्ताक्षर किए। दूसरे कार्यकाल में मुख्‍यमंत्री के रूप में फडणवीस के यह पहले हस्ताक्षर हैं।
 
मुख्‍यमंत्री फडणवीस ने सीएम ऑफिस पहुंचकर पहले हस्ताक्षर एक चेक पर किए। उन्होंने ने मुख्‍यमंत्री राहत कोष का यह चेक कुसुम वेंगुर्लेकर नामक एक महिला को अपने हाथों से सौंपा। 
उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम आने के एक महीने बाद जैसे-तैसे सरकार तो बन गई है, लेकिन स्थायित्व को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ। भाजपा और शिवसेना ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई थी। इसी के चलते शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के कवायद शुरू कर दी थी। 
 
लेकिन, ऐन मौके पर देवेन्द्र फडणवीस ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर गत शनिवार को शपथ ले ली। हालांकि अचानक हुए इस घटनाक्रम ने सभी को चौंका दिया और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फडणवीस सदन में बहुमत साबित कर भी पाएंगे या नहीं। क्योंकि भाजपा के पास खुद के सिर्फ 105 विधायक हैं, जबकि बहुमत के लिए 145 विधायकों की जरूरत है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

Apple Event 2026 Live Updates: iPhone 18 Pro, Foldable iPhone, Apple Watch और AirPods पर बड़े ऐलान

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

अगला लेख