Hanuman Chalisa
✕

सीएम फड़णवीस की पत्नी का कंसर्ट, टिकट बेच रही है पुलिस

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (11:37 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता से संबंधित एक कंसर्ट का टिकट बेचने के लिए कथित तौर पर कहे जाने की खबरें आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।
 
खबरों के अनुसार अमृता ‘पुलिस रजनी’ नामक कार्यक्रम की सद्भावना दूत हैं। इसका आयोजन औरंगाबाद पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के एक टिकट की कीमत 51,000 है और कार्यक्रम के लिए कुल 400 सीटें होंगी। कांग्रेस ने बुधवार को औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त से इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन सावंत ने कहा कि पुलिस आयुक्त को स्पष्ट करना चाहिए कि किसके आदेश पर पुलिस से टिकट बेचने के लिए कहा गया है। उनको स्पष्ट करना चाहिए कि क्या टिकट असामाजिक तत्वों को बेचा गया? अगर ऐसा हुआ है तो फिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उधर, औरंगाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस लाइव कंसर्ट का टिकट बेचने के लिए 15 थानों के अधिकारियों को कहा गया है। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख