Daily Horoscope
✕

खट्टर के बयान से डेरा सच्चा सौदा नाराज, हरियाणा में हाई अलर्ट

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (09:03 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की शुक्रवार को अदालत में पेशी के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए समुदाय के प्रवक्ता ने उनसे ऐसी टिप्पणी नहीं करने का आग्रह किया। इस बीच अदालती फैसले से पहले हरियाणा में अधिकतम सतर्कता बरती जा रही है। 
 
पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत डेरा प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त को सजा सुनाएगी। उनको व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने को कहा गया है।
 
डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसान ने कहा, 'हमसे कोई चर्चा किए बगैर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुर्भाग्यपूर्ण रूप से एक बयान में कहा कि गुरुजी (गुरमीत राम रहीम) वहां आएंगे (अदालत में पेश होंगे)। इससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
 
उन्होंने कहा कि हमें हमारे अनुयायियों की तरफ से लाखों फोन आ रहे हैं। मुझे जानकारी मिली है कि 8-10 लाख लोग (पंचकूला) पहुंच गये हैं एवं और 15 से 20 लाख लोग वहां पहुंच रहे हैं।
 
प्रवक्ता ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे स्थिति और नाजुक हो जाए एवं लोगों में आगे की घटनाओं को लेकर डर की स्थिति पैदा हो जाए।' 
 
उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के एक मामले में 25 अगस्त को आने वाले अदालती फैसले से पहले हरियाणा में अधिकतम सतर्कता बरती जा रही है। 
 
केन्द्र ने भी पंजाब और हरियाणा सरकारों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। दिल्ली में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा ‘हम पंजाब और हरियाणा सरकारों के साथ लगातार संपर्क जिस भी मदद की जरूरत होगी हम उपलब्ध कराएंगे।’ 

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख