खेती करने के लिए जेल से बाहर आ सकता है डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
Updated: मंगलवार, 25 जून 2019 (08:21 IST)
रोहतक। दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को पैरोल दी जा सकती है। जेल में डेरा प्रमुख को अच्छे आचरण को देखते हुए जेल से छूट मिल सकती है।
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने जेल प्रशासन से 42 दिन की पैरोल मांगी थी। गुरमीत राम रहीम का कहना था कि वह सिरसा ज़िले में अपने खेतों में खेती करना चाहता है इसलिए उसने जेल छूट मांगी है।
खबरों के अनुसार हरियाणा के जेल मंत्री कृष्णलाल पवार कहा कि इस पर फैसला प्रशासन को लेना है, लेकिन नियमों के अनुसार राम रहीम को पैरोल मिल सकती है। उन्होंने कहा कि दो साल सज़ा भुगतने के बाद दोषी पैरोल के हकदार होते हैं।
अगर किसी का जेल में अच्छा आचरण होता है तो पैरोल दी जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी कहा है कि अगर राम रहीम शर्तों को पूरा करते हैं तो पैरोल की अनुमति दी जाएगी।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस