Hanuman Chalisa

अब डेरा सच्चा सौदा की करेंसी से खेलते हैं बच्चे...

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (22:37 IST)
सिरसा। एक वक्त था जब हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की अपनी करेंसी भारतीय मुद्रा के बराबर चलती थी, लेकिन अब इस करेंसी से बच्चे खेलते है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा डेरा की संपत्ति एवं काले और सफेद धन की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपने के साथ ही डेरा की यह प्लास्टिक करेंसी रोड पर आ गई है।
      
डेरा सच्चा सौदा ने अपने स्तर पर प्लास्टिक के 10 रुपए से एक रुपए  तक सिक्के तैयार किए थे। इन सिक्कों का चलन डेरा सच्चा सौदा के प्रोडक्ट के देशभर में बने व्यापार केद्रों पर आम होता था। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा में बनी मार्केट, सिनेमा हॉल एवं स्कूलों में तो इसका चलन आम बात थी। 
 
डेरा में बने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर दुकानदार बिक्री इन्हीं करेंसी के आधार पर करते थे। इन प्रतिष्ठानों पर डेरा प्रबंधन ने अपने स्तर पर कैश काउंटर स्थापित किए थे। कोई सामान खरीदने से पहले इन काउंटर से प्लास्टिक के बने ये सिक्के लेने पड़ते थे। खरीदार को बची रकम भी इन्हीं सिक्कों के जरिए लौटाई जाती थी।
       
डेरा ने अपने बड़े साम्राज्य के चलते ये सिक्के बनाए थे। अब डेरा की आर्थिक स्थिति को जांचने को ईडी को सौंप दिया गया है तो डेरा ने अपनी इस प्लास्टिक करेंसी से पीछा छुड़ाना आरंभ कर दिया है। डेरा सच्चा सौदा की इस करेंसी की स्थिति यह है कि अब घरों में बच्चे खेलते हैं। डेरा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से खुली दुकानों के मालिक भी इनको लेने से कतराने लगे हैं। (वार्ता)
Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

अगला लेख