Daily Horoscope
✕

दंत चिकित्सक ने महिला को नशे का इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (19:55 IST)
बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली शहर में एक दंत चिकित्सक ने अपने ही क्लीनिक में महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया, साथ ही इसकी शिकायत करने पर वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इज्जतनगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रवींद्र कुमार ने घटना के संदर्भ में बताया कि शहर के सैदपुर हॉकिंस इलाका निवासी 32 वर्षीय महिला के दांत में दर्द हो रहा था। वह 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब पर डॉ. रवींद्र को दिखाने गई। डॉक्टर ने कहा कि दांत निकालकर वहां दूसरा दांत लगाना होगा। आरोपी डॉक्टर ने शाम चार बजे महिला को अपने क्लीनिक पर बुलाया। पीड़िता जब वहां पहुंची तब क्लीनिक पर कोई नहीं था।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने दांत उखाड़ने के हवाले से महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया और इलाज करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस ने बताया कि होश में आने पर महिला ने जब चिकित्सक से शिकायत की तो उसने वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। कुछ दिनों तक महिला चुप रही, लेकिन बाद में अपने पति को इसके बारे में बताया और थाने तहरीर दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन नवंबर को इज्जतनगर थाने में महिला ने तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच-पड़ताल में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।(भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

UP Jal Jeevan Mission : यूपी की 13,700 पेयजल योजनाओं पर अब डिजिटल निगरानी, SCADA तकनीक से घर-घर पानी की सप्लाई पर रहेगी नजर

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

Mann Ki Baat 140th Episode: नशे से लेकर संचार साथी तक, पीएम मोदी की 12 बड़ी बातें, जानिए किन मुद्दों पर दिया संदेश

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

अगला लेख