Daily Horoscope
✕

नवरात्र दर्शन के लिए खुले दिल्ली के मंदिर, कोविड नियमों का कराया जा रहा पालन

Updated: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (18:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मंदिरों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए गुरुवार से 9 दिवसीय नवरात्र उत्सव की शुरुआत हुई। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने परिसर की स्वच्छता और आगंतुकों के बीच सामाजिक दूरी रखने के लिए समुचित उपाय किए हैं।

कालकाजी मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेंद्र नाथ ने कहा, हमारे मंदिर में नवरात्र के दौरान लाखों लोग आते हैं, इसलिए हम सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक बार में दो हजार आगंतुकों को आने की अनुमति देंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर के मुख्य परिसर के बाहर से दर्शन करने की अनुमति होगी।

प्रवेश और निकासी के बिंदु लिखे हुए हैं और आगंतुकों से उम्मीद की जाती है कि वे मंदिर के अंदर इसका पालन करेंगे। दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह शहर में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। बिरला मंदिर में भी कड़े कोविड नियमों के तहत दर्शन-पूजन हो रहा है।

बिरला मंदिर के मीडिया प्रभारी राम गोपाल शुक्ला ने कहा, हमने पुलिस से बात की है और सरकार के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध है और किसी को मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।(भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

लखनऊ में सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव', योगी सरकार ने किए शानदार प्रबंध

'अखिलेश राज में थानों पर था सपाई गुंडों का कब्जा, आज प्रदेश में कानून का राज', धर्मपाल सिंह का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख