Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली मेट्रो ने जारी किया 'मेट्रो डेबिट कार्ड'

Updated: रविवार, 25 मार्च 2018 (15:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक ऐसा नया मेट्रो प्लस डेबिट कार्ड जारी किया है जिससे यात्री मेट्रो में किराए के अलावा पार्किंग और अन्य सेवाओं लिए उसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
इस डेबिट कार्ड को रविवार को मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह और इंडस लैंड बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष रितेश राज सक्सेना ने जारी किया। इस कार्ड से इंडस लैंड बैंक के ग्राहक मेट्रो यात्रा के अलावा अन्य कार्यों के लिए उसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि मेट्रो का मकसद यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देना और नकदीरहित लेन-देन को बढ़ावा देना है और यह कार्ड उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है, हम समय-समय पर ऐसे कदम उठाते रहे हैं।
 
सक्सेना ने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए विशेष रूप से तैयार इस कार्ड से यात्री समय-समय पर छूट और विशेष ऑफर भी पाएंगे और उन्हें टॉपअप करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यात्री मेट्रो के लिए इंडस बैंक के किसी एटीएम से उसे रिचार्ज कर सकेंगे। (वार्ता) 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख