ramcharitmanas
✕

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, बैंच पर खड़े हुए भाजपा विधायक

Updated: शुक्रवार, 10 जून 2016 (21:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाषण दे रहे थे तभी भाजपा विधायक नाराज होकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं बेंच पर खड़े होकर उन्होंने नारेबाजी भी की। 
भाजपा विधायक विजेन्द्र गुप्ता की इस हरकत को देखते हुए केजरीवाल भी आपा खो बैठे। इस दौरान दोनों नेताओं मेंं भ्रष्टाचार को लेकर जमकर बहस भी हुई। 

केजरीवाल का कहना था कि जिस भ्रष्टाचार की बात की जा रही है वह भाजपा और कांग्रेस के राज में हुआ है ‍‍ज‍बकि भाजपा विधायक केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे।  इससे पहले भी विधायक विजेन्द्र गुप्ता विधानसभा में हंगामा कर चुके हैं। उन्हें मार्शल की मदद से विधानसभा से बाहर किया जा चुका है।

विधायक विजेंदर गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में सदन टैंकर घोटाले का मामला उठाया। इस दौरान अपनी बात कहने के लिए वो टेबल पर चढ़ गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा सवाल किा कि अबतक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। गुप्ता की इस हरकत पर उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया ठहाके लगाने लगे।
 
गुप्ता का आरोप है डिप्टी स्पीकर उन्हें बोलने नहीं दे रहे थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उलटा मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोपों का जवाब दिया।  उन्होंने कहा मोदी सरकार का इतिहास है कि वह संविधान में विश्वास नहीं करते जिस भ्रष्टाचार की यह बात कर रहे है वह शीला दीक्षित के समय हुआ था, यह सब लोग जानते है कि कांग्रेस और बीजेपी में पति-पत्नी का रिश्ता है।

कपिल मिश्र ने मुझे इस बारे में चिट्ठी लिखी लेकिन मेरे पास एसीबी नही है। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आवाज उठाई है उससे मोदी जी डर गए हैं। एसीबी में मोदी जी ने अपनी पैरामिलिटरी फोर्स भेजकर उसके ऊपर कब्जा कर लिया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार एक अकेली सरकार है जिसने जितने वादा किया उसे पूरा किया। इनका मकसद सिर्फ भ्रष्टाचार पर राजनीति करना, सदन की महिलाओं को गाली देना, मारपीट करना बस यही है।
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख