1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dearness allowance increased in Gujrat

गुजरात सरकार ने महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया, 9 लाख लोगों को होगा फायदा

Dearness allowance
अहमदाबाद। राज्य सरकार के नौ लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है कि गुजरात सरकार ने महंगाई भत्ता वर्तमान सात प्रतिशत से बढाकर नौ प्रतिशत कर दिया है।
 
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर में घोषणा की कि दो प्रतिशत की बढ़ोतरी एक जुलाई 2018 से लागू होगी। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के 5.11 लाख कर्मचारियों और 4.5 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लाभ होगा। (भाषा) 
 
अगला लेख
बजट से पहले सस्ता हुआ सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर, लगातार तीसरे महीने घटी कीमत