dharma sangrah
✕

बेटी ने बूढी मां को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Updated: मंगलवार, 24 मई 2016 (08:58 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणपूर्व दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक महिला के अपनी 85 साल की मां को पीटने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस की एक टीम वृद्ध महिला के घर पहुंची।
 
घटना का वीडियो एक पड़ोसी ने रिकॉर्ड किया जिसने पुलिस को मामले की जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम वृद्ध महिला के घर पहुंची लेकिन पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 85 साल की महिला के पति का निधन हो चुका है और वह कालकाजी में एक इमारत की चौथी मंजिल के अपने अपार्टमेंट में रहती हैं। वीडियो में उनकी 60 साल की बेटी उन्हें पीट रही है जो अकसर उनके घर आती रहती है।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) विजय कुमार ने कहा, 'दोनों महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी और हम सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा फिर से ना हो।' वीडियो क्लिप में देखा गया है कि वृद्ध महिला बालकनी में खड़ी हैं जिसे उनकी बेटी बलपूर्वक कमरे में खींचकर ले जाती है। 
 
महिला के प्रतिरोध करने पर वह उन्हें थप्पड़ मारती है। सामने की बालकनी जहां से वीडियो शूट किया गया, वहां से एक दूसरी महिला को उसे ऐसा करने के लिए फटकारते देखा जा सकता है।
 
दिल्ली पुलिस की एक योजना है जिसके तहत कांस्टेबल अपने-अपने इलाकों में रहने वाले वृद्ध नागरिकों के घर जाते हैं और उनका हाल चाल पूछते हैं और किसी तरह की जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करते हैं।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिकॉर्ड की छानबीन की गई तो पता चला कि महिला का योजना में नाम दर्ज नहीं था। पुलिस ने इसके लिए अब उनसे संपर्क किया है ताकि आगे उनकी स्थिति पर नजर रखी जा सके। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख