sundarkand

दार्जीलिंग से सेना की वापसी, फिर हुई हिंसा

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (22:49 IST)
दार्जीलिंग। (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर पहाड़ से सेना की वापसी के बीच गोरखालैंड आंदोलन के समर्थकों ने आज भी जमकर प्रदर्शन किया और दार्जीलिंग के लामाहत्ता में दो सरकारी कार्यालयों में आग लगा दी ।
 
पुलिस ने बताया कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने राजस्व विभाग के कार्यालय और एक पंचायत कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंक कर आग लगा दी। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की अन्य पार्टियों ने आज जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग की। यहां इंटरनेट सेवा 32 दिनों से ठप है।
 
एक सैन्य अधिकारी ने आज बताया कि 18 जुलाई को राज्य सरकार की ओर से सेना हटाने के अनुरोध के बाद सेना अशांत पहाड़ी से वापस हो गई। सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘राज्य सरकार के अनुरोध पर आठ जुलाई को पहाड़ों में सेना की तैनाती की गई थी। राज्य सरकार की ओर से सेना को हटा लेने की मांग के बाद 18 जुलाई को सेना वापस हो गई।’
 
बहरहाल, पहाड़ के विभिन्न दलों के एक प्रतिनिधमंडल ने राज्य के राज्यपाल के एन त्रिपाठी से मुलाकात की और पहाड़ में स्थिति के बारे में एक ज्ञापन सौंपा। कुछ राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह पारंपरिक नेपाली वेशभूषा में रैली निकाली। पुलिस और सुरक्षा बल सड़कों पर गश्त कर रहे हैं और प्रवेश एवं निकास मार्गों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। दवा की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल, स्कूल और कॉलेज बंद है। (भाषा)
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख