suvichar

दार्जिलिंग में यातायात पुलिस चौकी फूंकी

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2017 (23:33 IST)
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)। जीजेएम कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 33वें दिन सोमवार को यातायात पुलिस की एक चौकी और बिजली आपूर्ति बोर्ड से जुड़े एक फ्लैट में आग लगा दी।
 
पृथक राज्य और पहाड़ों में इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग को लेकर जीजेएम समर्थकों और अन्य पहाड़ी दलों के सदस्यों ने सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि जीजेएम कार्यकर्ताओं ने मिरिक में एक यातायात पुलिस चौकी और बिजनबाड़ी में बिजली आपूर्ति बोर्ड के एक फ्लैट में आग लगा दी। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
दार्जिलिंग, कलिमपोंग और सोनादा में सेना के जवानों ने गश्त की। पुलिसकर्मी और अर्द्धसैन्य बल भी पहाड़ियों में लगातार गश्त कर रहे हैं। दवा की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें, रेस्तरां, होटल, स्कूल और कॉलेज बंद रहे।
 
हड़ताल के कारण खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई  है जिसके कारण जीजेएम कार्यकर्ताओं और पहाड़ियों में सक्रिय गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच खाने का सामान वितरित करते देखा गया। (भाषा)
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख