dharma sangrah
✕

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मारा गया खतरनाक आतंकी अबु सैफुल्लाह

Updated: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (10:24 IST)
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर पुलिस को घाटी में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में पाकिस्तान के खतरनाक आतंकी अबु सैफुल्लाह को ढेर कर दिया। पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में यह एनकाउंटर 21 जनवरी को हुआ था। पुलिस ने मारे गए आतंकी की पहचान सैफुल्लाह के तौर पर की है। सुरक्षाबलों को सैफुल्लाह की लंबे समय से तलाश थी।
ALSO READ: कश्मीर में गणतंत्र दिवस पर हमले की धमकी
पाकिस्तान का रहने वाला था सैफुल्लाह? : सैफुल्लाह पाकिस्तान का रहने वाला था और वह पिछले डेढ़ साल से अवंतीपोरा के त्राल इलाके में सक्रिय था। पुलिस को उसकी कई केसों में तलाश थी। सैफुल्लाह जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कादिर यासिर का बेहद करीबी था। इस दौरान सैफुल्लाह के साथ कई और आतंकी भी थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
 
इस तरह हुआ एनकाउंटर : मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गए। आतंकवादियों के बारे में सूचना मिलने के बाद खरियू में एक विशेष तलाशी अभियान चलाया गया था तथा इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में विशेष पुलिस अधिकारी शाहबाज अहमद मौके पर ही शहीद हो गए और सेना का एक जवान घायल हो गया। बाद में जवान भी शहीद हो गया।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख