Bihar : नवादा में दबंगों का आतंक, दलितों के 80 घरों में लगाई आग, अंधाधुंध की फायरिंग
Dalit houses set on fire in Bihar : बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दबंगों ने नवादा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत देदौर कृष्णा नगर दलित बस्ती में बुधवार देर शाम जमकर आतंक मचाया। दबंगों ने कई ग्रामीणों के साथ मारपीट की। कई राउंड फायरिंग की और इसके बाद करीब 80 घरों में आग लगा दी।
खबरों के अनुसार, नवादा शहर की दलित बस्ती में दबंगों ने आज सरकार की जमीन पर बसे लोगों के करीब 80 घरों को आग के हवाले कर दिया। भूमि विवाद को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। दबंगों ने मारपीट के साथ यहां कई राउंड फायरिंग की।
मौके पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के पीछे कौन है। हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से प्रयास जारी हैं। घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया।
फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग में कई मवेशी आदि की मौत हो गई। घर का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। बढ़ते तनाव के बीच इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें