sawan somwar

बेंगलुरु में विस्फोट, सात लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (19:20 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु के इजीपुरा में सोमवार को दो मंजिला मकान के ढहने से सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
 
मौके पर पहुंचे कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण मकान ढहने से इंकार किया। इससे पहले सिलेंडर विस्फोट से मकान ढहने की आशंका व्यक्त की गई थी। उन्होंने कहा घटनास्थल पर धुएं के कोई सबूत नहीं मिले हैं और इसलिए ऐसा अंदेशा है कि लगातार बारिश के कारण यह घटना घटी होगी।
 
विशेषज्ञों की जांच के बाद ही इसके वास्तिवक कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत पुराना मकान है और यह आशंका जताई जा रही है कि पिछले दो महीनों के दौरान भारी बारिश होने के कारण मकान को नुकसान पहुंचा होगा। 
 
बेंगलुरु विकास मंत्री केजे जॉर्ज भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को पचास हजार रुपए देने की घोषणा की। महापौर, पुलिस आयुक्त सुनील कुमार और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
 
छह कमरों वाली दो मंजिला इमारत आज सुबह छह बजकर 50 मिनट पर ढह गई। इस इमारत में पांच परिवार रहते थे। दमकल कर्मी और राष्ट्रीय आपदा राहत बल भी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें से एक की पहचान संजना (तीन) के रूप में हुई। वह लगभग पांच घंटे तक मलबे में दबी रही।
 
मरने वालों में गर्भवती महिला अश्विनी (22), कलावती (25), सरवन (31), रविचंद्रन (46), प्रसाद (18) और पवन कल्याण (19) शामिल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है और अन्य छह घायलों का पास के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
 
लगभग 100 राहतकर्मी बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों के दौरान दीवार के ढहने से तीन दमकलकर्मी सुरेश, सुभान और सोमा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)
 
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख