sundarkand
✕

सिम कार्ड हासिल कर बैंक खाते से निकाले 75 लाख रुपए

Updated: शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (00:02 IST)
अहमदाबाद। अज्ञात साइबर चोरों ने एक उद्योगपति के बैंक खाते से 75 लाख रुपए अन्य बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। चोरों ने इसके लिए उद्योगपति के नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए उसका डुप्लीकेट सिम कार्ड हासिल किया और उसके बाद उसके बैंक से वनटाइम पासवर्ड तक अपनी पहुंच बना ली।
 
शिकायतकर्ता दीपक अग्रवाल ने अहमदाबाद पुलिस की साइबर इकाई में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि गत शुक्रवार को उनका मोबाइल सिम अचानक बंद हो गया। जब उन्होंने अपने मोबाइल सेवा प्रदाता से इसके बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि उन्होंने एक नए सिम कार्ड के लिए अनुरोध किया था, जबकि अग्रवाल ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया था।
 
अग्रवाल ने जब अपने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स खाते की जांच की तो वे यह देखकर चौंक गए कि उनके बैंक खाते से पैसे 19 अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। इन खातों में अधिकतर बैंक खाते दिल्ली, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के हैं।
 
उन्होंने प्राथमिकी में कहा, साइबर चोरों ने बैंक में पंजीकृत मेरा मोबाइल नंबर का डुप्लीकेट सिम कार्ड हासिल किया। उन्होंने ऐसा बैंक से ओटीपी हासिल करने के लिए किया ताकि वे कॉर्पोरेट नेट बैंकिंग सूची में लाभार्थियों को जोड़ सकें। उन्होंने ट्रांसफर सोमवार के लिए तय किया जब सभी ट्रांसफर एक बार में संसाधित हो गए। 
 
27 अंतरणों के जरिए कुल 1.05 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। गलत लेनदेन की जानकारी के चलते करीब 25 लाख रुपए उनके खाते में वापस आ गए। पुलिस ने कहा कि उसने इन सभी 10 खातों पर रोक लगा दी है, जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। आगे की जांच जारी है। (भाषा)
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख