Daily Horoscope
✕

श्रीनगर में कर्फ्यू की अवधि बढ़ी

Updated: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 (14:41 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2008 में आज ही के दिन सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में मारे गए पीपुल्स लीग के चेयरमैन शेख अब्दुल अजीज का 'फातेहा' पढ़ने के लिए अलगाववादियों की 'ईदगाह चलो' रैली को विफल करने के लिए श्रीनगर में कर्फ्यू और पाबंदियों की मियाद बढ़ा दी गई है।
 
सुरक्षाबलों ने ईदगाह को चारों ओर से घेर लिया है। वहां लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ईदगाह में शेख अजीज समेत वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं की कब्रें हैं। अलगाववादियों ने शेख अजीज को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों से ईदगाह पहुंचने की अपील की है। 
 
कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद 9 जुलाई से ही कर्फ्यू, हड़ताल और पाबंदियों का दौर जारी है। पुलिस ने बताया कि शहर-ए-खास और पुराने इलाकों में कर्फ्यू जारी रहेगा जबकि बारजुल्ला, हैदरपुरा और अन्य इलाकों समेत नए इलाकों में लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
 
हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी के हैदरपुरा स्थित आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। सुरक्षाबलों ने मीडिया से कहा कि हमें ईदगाह कब्रगाह में प्रवेश की अनुमति न देने के निर्देश हैं।
 
शेख अजीज अमरनाथ भूमि विवाद के बाद आवश्यक सामानों की आपूर्ति रोक दिए जाने के बाद नियंत्रण रेखा की तरफ एक रैली का नेतृत्व करने के दौरान 11 अगस्त 2008 को उड़ी सेक्टर के चाला में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल हो गए थे और बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। (वार्ता) 
 
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख