ganesh chaturthi

अनुच्छेद 370 : हिंसा की आशंका को देखते हुए कश्मीर के कई हिस्सों में लगा कर्फ्यू

Updated: रविवार, 8 सितम्बर 2019 (14:57 IST)
श्रीनगर। मोहर्रम का जुलूस निकालने से रोकने के लिए शहर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में रविवार को कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। अधिकारियों को आशंका है कि बड़े धार्मिक समागमों से हिंसा हो सकती है।
 
अधिकारियों ने कहा कि लाल चौक के वाणिज्यिक केंद्रों और आस-पास के इलाकों को सभी प्रवेश स्थलों पर तारबंदी कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घाटी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर के कई हिस्सों में पाबंदियां लगाई गई हैं।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में बहने लगी शांति की बयार, सेना की निगरानी में सेब से भरे 700 ट्रक रवाना
अधिकारियों ने पाबंदियों को फिर से लगाने के लिए किसी भी कारण का हवाला नहीं दिया, लेकिन माना जाता है कि शहर और घाटी में अन्य जगहों पर मोहर्रम के जुलूस को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। केवल आपात चिकित्सा की स्थिति में लोगों को बैरिकेड पार कर जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी कर्फ्यू पासों पर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
 
गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र की घोषणा के बाद कश्मीर में पहली बार 5 अगस्त को पाबंदियां लगाई गई थीं। हालांकि समय बीतने के साथ स्थिति में हुए सुधार को देखते हुए घाटी के कई हिस्सों से पाबंदियों को हटा लिया गया था।
 
इस बीच पिछले 35 दिनों से घाटी में चल रहे बंद के कारण रविवार को भी कश्मीर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि सार्वजनिक परिवहन घाटी की सड़कों से दूर रहे।
(सांकेतिक चित्र)
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

अगला लेख