dharma sangrah

मगरमच्छ के साथ किसानों का प्रदर्शन, डर कर भागे अधिकारी

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (12:58 IST)
Karnataka news in hindi : कर्नाटक के विजयपुरा में किसानों ने बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वे सरकारी हुबली बिजली आपूर्ति कंपनी (हेसकॉम) के कार्यालय में मगरमच्छ को लेकर गए। बहरहाल मगरमच्छ देखते ही वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंच मच गया।
 
बिजली की कटौती से किसानों को कृषि गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में वे मगरमच्छ लेकर गए। किसानों को दिन में अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के कारण रात को खेतों में जाना पड़ता है जिससे उन्हें जंगली जानवरों और सांपों का खतरा होता है।
 
पिछले सप्ताह एक किसान को उसके खेत में एक मगरमच्छ दिखा। किसान देर रात बिजली आने के बाद फसलों को पानी देने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ पास की कृष्णा नदी से शिकार की तलाश में आया होगा। इसके बाद किसान ने तुरंत साथी ग्रामीणों को बुलाया जिन्होंने मगरमच्छ को बांध दिया और 19 अक्टूबर को खतरे का आभास कराने के लिए हेसकॉम के कार्यालय ले गए।
 
मगरमच्छ को देखकर हेसकॉम के अधिकारी डर गए और उन्होंने पुलिस एवं वन अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे सुनिश्चित करेंगे कि दिन के समय कोई बिजली कटौती न हो। वन अधिकारियों ने बाद में मगरमच्छ को अलमाटी बांध में छोड़ दिया।
 
समझा जाता है कि मगरमच्छ बांध से ही भटककर खेत में आ गया होगा। इस साल कम बारिश होने की वजह से कृषि गतिविधियां बाधित हुई हैं। उन्होंने कहा कि बांधों में इतना पानी ही नहीं है कि सिंचाई के वास्ते पानी छोड़ा जा सके।
 
किसान अपने खेत की सिंचाई के लिए बोरवेल पर निर्भर हैं। कृषि के लिए बिजली के अधिक उपयोग के कारण बिजली की किल्लत हो जाती है।

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख