Daily Horoscope
✕

चुनाव की आड़ में लूटा नकदी भरा बैग, कांग्रेस नेता समेत तीन पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (15:15 IST)
देहरादून। चुनाव के दौरान अवैध धन जब्त करने के नाम पर एक प्रापर्टी डीलर से कथित तौर पर उसका नकदी भरा बैग लूटने के आरोप में पुलिस ने एक कांग्रेस नेता सहित तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
 
यहां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लूट की यह घटना चार अप्रैल की रात को हुई थी जब उत्तराखंड में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनावों से पहले गाड़ियों की तलाशी लेने का अभियान जोरों पर था। इस लूटकांड में कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, दरोगा दिनेश नेगी, सिपाही मनोज अधिकारी और पुलिस चालक हिमांशु उपाध्याय को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।
 
घटना के बाद दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में प्रापर्टी डीलर अनुरोध पंवार ने बताया था कि चार अप्रैल की रात को वह चुनाव के लिए एक काले बैग में नकदी लेकर जा रहा था कि तभी पुलिस की एक कार ने उसे रोक लिया और अवैध धन की तलाशी के नाम पर उसकी कार में रखा काला बैग जब्त कर लिया।
 
कुछ दिनों बाद उसने शहर के पुलिस थानों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया कि उससे जब्त की गई रकम कहां जमा कराई गई है। इस संबंध में कहीं कोई जानकारी न मिल पाने के बाद उसने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामले की जांच विशेष जांच दल को सौंपी गई। जांच में यह पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि लूटे गए बैग में कितनी रकम थी। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

सौराष्ट्र में भारी बारिश, लंबे अंतराल के बाद बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

अगला लेख