dharma sangrah
✕

मंदिर में दीपक जलाने गया था, जिंदा जलाया...

Updated: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (19:15 IST)
सम्भल। सम्भल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में मंदिर में दीपक जलाने गए 14 वर्षीय युवक पर तीन सगे भाइयों ने केरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगा दी। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
 
गुन्नौर के क्षेत्राधिकारी पुलिस सुदेश कुमार ने बताया कि दबतरा गांव निवासी रामप्रसाद ने आरोप लगाया है कि बुधवार शाम उनका पोता योगेंद्र गांव के मंदिर में पूजा करने और दीपक जलाने गया था।
 
वहीं गांव के तीन सगे भाईयों छोटू, सुगरपाल और व धर्मपाल ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। योगेंद्र को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
 
उक्त मामले मे युवक के दादा रामप्रसाद की तहरीर पर तीनों भाईयों छोटू, सुगरपाल और धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख