dharma sangrah
✕

यूपी के दिग्गज नेता ने टोने-टोटके की आड़ में किया बलात्कार, महिला का आरोप

Updated: शनिवार, 6 मई 2017 (18:04 IST)
मेरठ। उत्तराराखंड के पूर्व मंत्री मसूद मदनी द्वारा तांत्रिक क्रिया के नाम पर 30 वर्षीय महिला के साथ कथित बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है, जिसके अनुसार पुलिस जांच में पीड़ित महिला का नाम और पता फर्जी पाया गया है। पुलिस घटना को हनी ट्रैप जैसा मामला बता रही है।
 
उल्लेखनीय है कि देबबंद थाना पुलिस इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
 
सहारनपुर रेंज के डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि पुलिस की अब तक की जांच में महिला का नाम और पता गलत पाया गया है। डीआईजी के अनुसार महिला द्वारा मजिस्ट्रेट और पुलिस के समक्ष अपने बयान में जो नाम और पता दिया गया था वह गलत निकला। उन्होंने मामले में हनी ट्रैप की आशंका जताई।
 
उन्होंने बताया कि महिला ने रेप की जो कहानी पुलिस को बताई थी वह भी फर्जी लग रही है। डीआईजी के अनुसार महिला के साथ रेप तो हुआ है लेकिन, रेप की जो वजह महिला ने पुलिस को बताई थी वह शायद गलत है।
 
पुलिस के अनुसार हरियाणा के जींद जिले की 25 साल की एक महिला ने देवबंद कोतवाली में गत 17 मार्च को बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद देवबंद पुलिस ने पूर्व सांसद और मजलिस-ए-शूरा दारूल उलूम देवबंद के सदस्य असद मदनी के बेटे मसूद मदनी को उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
 
इससे पहले देवबंद पुलिस ने पीड़ित महिला का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया। महिला ने अपने बयान में बलात्कार की बात कही। पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया।
 
आगे की जांच के दौरान महिला का नाम और पता गलत पाए जाने के बाद पुलिस अन्य कोणों से भी मामले की जांच कर रही है। (भाषा) 

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

गोरखपुर में बनेगा राज्य का पहला वानिकी विश्वविद्यालय

अगला लेख