dharma sangrah
✕

श्मशान घाट से अस्थियां गायब (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (16:41 IST)
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक श्मशान घाट से अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के खुलासे के बाद गुस्साए परिजनों ने एनएच 92 पर जाम लगा दिया। उल्लेखनीय है कि हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार मृत व्यक्तियों की अस्थियों को पवित्र नदियों में विसर्जित करने की परंपरा है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के चतुर्वेदी नगर में रहने वाले मनीष की मां मुन्नी देवी का गुरुवार शाम को देहांत हो गया। मनीष ने अपनी मां का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया, लेकिन शनिवार को जब वह अपनी मां की अस्थियां उठाने के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। वहां पर न तो अस्थियां मिलीं और न ही राख। पता चला है कि अस्थियों और राख को नगरपालिका की कचरा गाड़ी में भरकर फिंकवा दिया गया है। 
 
इस घटना से नाराज मृतका के परिजनों काफी हंगामा किया और एनएच 92 पर चक्का जाम कर दिया। एसडीएम द्वारा दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन आश्वासन दिए जाने के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने इस मामले में चिता के लिए लकड़ी बेचने वाले ब्रजेश को हिरासत में ले लिया है।
कहानी कुछ इस तरह है : इस मामले में छानबीन करने पर पता चला है कि पीड़ित परिवार ने अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट के सामने स्थित लकड़ी विक्रेता से लकड़ियां न खरीदते हुए कहीं और से लकड़ियां खरीद लीं और महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बात से लकड़ी विक्रेता ब्रजेश नाराज हो गया और जब शुक्रवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी आए तो बृजेश ने उनके साथ मिलकर एक मां की अस्थियों को राख सहित कूड़े में फिंकवा दिया।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख