Hanuman Chalisa
✕

गौ तस्करी : युवक की मौत के मामले में 3 गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (15:36 IST)
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले के बहरोड़ में गौ तस्करी के आरोप में कथित गौरक्षकों की पिटाई से एक युवक की मौत के मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने बुधवार देर शाम राजकीय कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष विपिन यादव, रवीन्द्र यादव एवं फौजी कालूराम यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में नामजद 6 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन 6 आरोपियों पर पुलिस प्रशासन की और से 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाय ले जाने वालों ने पुलिस के समक्ष कोई कागजात पेश नहीं किए थे और न ही उनके पास गायों को ले जाने की स्वीकृति थी। पुलिस इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मामलों की नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को हाईवे पर वाहनों में गौवंश भरकर ले जा रहे कथित गौ तस्करों को भीड़ ने रोक लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। मारपीट में घायल 5 लोगों में से पहलू खां (50) की सोमवार को बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के साथ घायल हुए 4 लोगों में 2 उसके पुत्र हैं।
 
वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके परिवार के लोग हटवाड़ा के पशु मेले से दुधारू पशु लेकर आ रहे थे। इसके कागजात भी उनके पास थे। फिर भी पुलिस ने गौ तस्करी का मामला दर्ज कर गायों को गौशाला भेज दिया। इस पर पुलिस का कहना है कि प्रदेश से बाहर गौवंश ले जाने की स्वीकृति आरोपितों के पास नहीं थी। पुलिस के समक्ष वे कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। (वार्ता) 
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख